Muzaffarpur News: करजा में पुलिस का छापा, 33 कार्टन विदेशी शराब जब्त
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर में पुलिस ने छापेमारी कर घर से 33 कार्टन शराब जब्त की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि दरवाजे पर खड़ी एक बोलेरो और कार से 27 कार्टन शराब बरामद की गई। इसके अलावा घर की तलाशी के दौरान छह कार्टन शराब जब्त की गई। थानेदार ने बताया कि बरामद शराब पानापुर अख्तियारपुर निवासी पप्पू जायसवाल, राज नारायण जायसवाल और शांति देवी की बताई जा रही है। बोलेरो और कार जब्त कर ली गई है। मामले में तीनों आरोपितों समेत वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.