Muzaffarpur News: करजा में घर से नकद सहित लाखों की चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मड़वन। करजा थाने के बथना गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने घर का दरवाजा हटाकर नकदी, जेवर, कपड़े और तीन मोबाइल की चोरी कर ली। बथना निवासी दीपक कुमार ने बताया कि 70 हजार नकद, जेवर, कपड़े समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। घर से करीब 500 मीटर दूर बक्सा फेंका मिला। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, बड़कागांव उत्तरी पंचायत सरकार भवन से पंखा चोरी कर भाग रहे देवरिया थाने के बुढ़ानपुर निवासी दीपक कुमार को ग्रामीणों पकड़ लिया। पंचायत सचिव अर्चना कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर दीपक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानेदार इंस्पेक्टर रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.