मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र की करजा डीह पंचायत की मुखिया के पति पर एक युवती ने गलत हरकत करने और गलत नीयत से उसके चाय की दुकान पर बार-बार आने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले को लेकर करजा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपों का विवरण आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि मुखिया पति उसकी चाय की दुकान पर अक्सर आते थे और उसे गलत नीयत से देखते थे। कई बार हाथ पकड़ने की कोशिश करने के साथ जबरन गलत करने का प्रयास भी किया। दुकान से घर जाने کے दौरान पीछा करने का भी आरोप लगाया गया है। बुधवार को दुकान पर कथित रूप से फिर गलत करने की कोशिश के बाद उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। युवती की मां ने भी मुखिया पति पर दुकान पर अधिक समय तक बैठने और बेटी पर ग...