Muzaffarpur News: करजा : 279 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 279 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद की। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो और दो बाइक जब्त की है। अपर थानेदार प्रह्लाद कुमार देव के बयान पर गिरफ्तार खलीलपुर निवासी मो. शकील, फरार मो. राजा, भटौना निवासी करण महतो और तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा निवासी मो. मेराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि भटौना लक्ष्मण चौक के समीप करण महतो के घर और पीछे स्थित गाछी में शराब छुपाकर रखी गई थी। पुलिस वहां से 13 कार्टन शराब बरामद की। वहीं, बोरबारा-खलीलपुर में पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद की। थानेदार इंस्पेक्टर रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि कुल 279 लीटर शराब जब्त की गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.