मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। परसौनीया गांव में गुरुवार को  करंट लगने से मवेशी की मौत हो गई। वहीं, किसान आनंदी राय आंशिक रूप से झुलस गया। आनंदी राय को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में किसान के पुत्र छोटू कुमार ने थाना में शिकायत की है। बताया कि खेत में धान की रोपनी के बाद बैल लेकर आनंदी राय घर लौट रहे थे। बारिश होने के कारण पोल के आसपास पानी में करंट था, जिसकी चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...