मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के राम सहाय‌ छपड़ा गांव में एक विवाहिता रागिनी देवी (23) की करंट लगने से मौत हो गई। वह गांव के दीपक कुमार की पत्नी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए। थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि देवर के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।देवर ने बयान में पुलिस को बताया कि सोमवार शाम उसकी भाभी रागिनी स्टैंड फैन को चालू कर कर रही थी। इस दौरान अचानक स्टैंड फैन उनके ऊपर गिर गया और वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसको लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, रागिनी के पित दीपक का कहना है कि स...