Muzaffarpur News: करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। मुहब्बतपुर गांव के बांवरा टोला में रविवार को करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। मृतक रामबाबू सहनी का 14 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार था। वह आठवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु वैशाली नहर में स्नान करने गया था। वहां से घर पहुंचने पर आंगन में मोटर चालू कर दोबारा नहाने लगा। इसी बीच बिजली कट गई। इसके बाद इन्वर्टर चालू करने के लिए स्वीच ऑन किया। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.