Muzaffarpur News: करंट की चपेट में आकर बिजली मिस्त्री की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। बसंत गांव में शुक्रवार को करीब तीन बजे करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक बेनीपुर निवासी रामा ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र कृष्णानंद ठाकुर था। वह बसंत गांव में बिजली का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। सूचना पर बेदौल ओपी के मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की मांग पर एफएसएल टीम बुलाई गई। कृष्णानंद ठाकुर के ससुराल पक्ष के पंकज कुमार व अन्य लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। औराई थानेदार ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि गहनता से जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.