Muzaffarpur News: कब्जे के विरोध पर दुकानदार को रॉड मार किया जख्मी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। बाजार के गांधी चौक के समीप बुधवार को दुकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर लोहा की रॉड से हमला कर दुकानदार को जख्मी कर दिया गया। प्रताप पट्टी वार्ड-7 निवासी जख्मी दुकानदार गणेश प्रसाद (50) का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले में गणेश ने थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने मामले में सात लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि सुबह वह गांधी चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। यहां आने पर देखा कि एक व्यक्ति ने कब्जा करने की नीयत से उनकी दुकान के सामने कूड़ा रख दिया है। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और 1.60 लाख रुपये की सोने की चेन और नकद 10 हजार छीन लिया। वहीं, केस करने पर उसे और उसके पुत्र अभिषेक युवराज को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.