मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। झारखंड के रामगढ़ छावनी के पुस्तक व्यवसायी सतन कुमार अग्रवाल ने ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक के निकट के कबाड़ व्यवसायी भूषण पर 5.89 लाख रुपये के धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने ब्रह्मपुरा थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि चार अक्तूबर को उसने भूषण से दस टन 80 किलो स्क्रैप बोतल खरीदा था। इसके बाद उसके बताए खाता में 5.89 लाख रुपये भुगतान किया था। इसके बाद भी यह स्क्रैप बोतल उसके पास नहीं पहुंचा और रुपये भी वापस नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...