Muzaffarpur News: कबड्डी में विज्ञान संकाय की टीम बनी विजेता
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। रामेश्वर महाविद्यालय के रामेश्वर स्मृति उद्यान में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में गुरुवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की टीम ने विजेता और कला संकाय की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में अभिषेक, दिलशाद, उमंग समेत दोनों संकायों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ. धीरज कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। एनसीसी पदाधिकारी प्रो. रजनी रंजन, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा नंद सहनी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.