मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलूपुर पंचायत के घोसरामा बुनियादी विद्यालय के समीप शुक्रवार को नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में महादेव युवा क्लब, मतलुपुर ने 60-40 से घोसरामा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को पूजा समिति के अध्यक्ष सह मतलुपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव मुन्ना सिंह एवं पूर्व उपमुखिया मंटुन राम ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के प्रियांशु कुमार को बेस्ट रेडर एवं प्रकाश कुमार को बेस्ट डिफेंडर तथा उपविजेता टीम के ऋषि कुमार को बेस्ट रेडर चुना गया। मैच रेफरी के रूप में सुमन कुमार, कुणाल कुमार, आदित्य कुमार रहे। कॉमेंटेटर के रूप में एमडी जाहुल और स्कोरर राजा कुमा...