Muzaffarpur News: कबड्डी गोल्ड कप पर सारण और सीतामढ़ी का कब्जा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के विशुनपुर हाईस्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी गोल्ड कप प्रतियोगिता का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। बालक वर्ग के फाइनल में सारण और बालिका वर्ग में सीतामढ़ी की टीमों ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।बालक वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर और सारण की टीम आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः सारण की टीम ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर गोल्ड कप पर कब्जा जमाया। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सीतामढ़ी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कांटी विधायक ई. अजीत कुमार और दृष्टि ट्यूटोरियल के निदेशक राजीव रंजन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.