Muzaffarpur News: कपड़ा खरीदारी कर लौट रही महिला का पर्स व मंगलसूत्र झपटा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शादी के लिए कपड़े की खरीदारी कर अपनी सहली के साथ टोटो से जा रही सारण जिला के नयागांव थाना के नयागांव हसनपुर की महिला सीमा देवी का बाइक सवार बदमाशों ने पर्स व जिउतिया लगा मंगलसूत्र झपट लिया। पर्स में एक सोने की चेन, मोबाइल, आधार कार्ड व चार हजार रुपये थे। यह घटना आठ सितंबर की रात 9.35 बजे मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हरिसभा चौक के निकट ओवरब्रिज पर घटी। उसने बुधवार को मिठनपुरा थाना में एआईआर दर्ज कराई है।सीमा देवी ने एफआईआर में कहा है कि परिवार में शादी समारोह के कपड़ा खरीदने के लिए वह आमगोला में रह रही अपनी सहेली के घर आई थी। आठ को वह सहेली के साथ मोतीझील के एक दुकान से कपड़े की खरीदारी की। इसके बाद कल्याणी चौक से टोटो से अपनी सहेली के साथ उसके घर अघोरिया बाजार जा रही थी। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.