मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के कथैया गांव स्थित आरबी उच्च माध्यमिक विद्यालय से गुरुवार की देर रात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजकिशोर सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि चोरों ने सीसीटीवी का हार्डडिस्क, मॉनिटर, दो प्रिंटर, कंप्यूटर, बैट्री, दो कीबोर्ड, स्मार्ट टीवी, एक जिम साइकिल एवं अभिलेख की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे तो रात्रि प्रहरी ने घटना की जानकारी दी। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...