Muzaffarpur News: कथैया में बिजली के तार काटते दो चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के कुड़िया (जसौली) गांव स्थित चौर में शनिवार देर रात बिजली के तार काटते दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो चोर भाग गए। एएसआई रामजी यादव के बयान पर परोहा निवासी रंजन कुमार सिंह एवं संघनपुरा निवासी मंजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.