मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के पगहिया गांव में सोमवार को भू विवाद में एक गुट के लोगों ने मो. मोअजम पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आई पत्नी शबाना खातून, पुत्र रोहताज आलम की पिटाई कर दी गई। चाकू मो. मोअजम की पीठ में लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को आवेदन दिया है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...