मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कड़ी मेहनत के बाद जब सफेद एप्रन मिला तो नए डॉक्टरों के चेहरों पर मुस्कुराट फैल गई। एसकेएमसीएच लेक्चार थियेटर में गुरुवार को एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 147 एमबीबीएस के छात्र अपने अभिभावकों के साथ आए थे।इस दौरान विद्यार्थी अपने शिक्षकों से मिलने और उनको सुनने के लिए बेताब थे। वे अपने नए कॉलेज में दोस्त भी बना रहे थे। लेक्चर थियेटर की बेंच पर बैठे विद्यार्थी अपने बगल में बैठे छात्रों से परिचय ले रहे थे। समारोह का संयोजन फिजियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीरा कुमारी ने किया था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले सभी विद्यार्थियों ने अपना परिचय शिक्ष...