Muzaffarpur News: कटही पुल के पास माइक्रो टनल निर्माण के लिए रेलमंत्री को पत्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन से सटे कटही पुल के पास माइक्रो टनल निर्माण की मांग करते हुए वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। पार्षद के मुताबिक विश्वस्तरीय जंक्शन के निर्माण के बीच स्टेशन रोड में जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है। मुजफ्फरपुर दौरे की याद दिलाते हुए पत्र में कहा गया है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए माइक्रो टनल या अन्य वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश रेलवे के बड़े अधिकारियों को दिए थे। इसके बावजूद रेलवे अधिकारियों व अभियंताओं का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से समस्या बरकरार है। इससे खासकर बारिश के मौसम में शहरवासियों के साथ ही रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.