मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगवारा पंचायत के सैदपुर में जजुआर थाना की पुलिस टीम ने कृष्णनंदन यादव के घर पर गुरुवार रात छापेमारी की। इस दौरान घर से 12 कार्टन नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से धंधेबाज कृष्णनंदन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रोशन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...