मुजफ्फरपुर, सितम्बर 17 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बुधवार को फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। दोपहर से देर शाम तक करीब दो से ढाई फीट पानी बढ़ा है। बकुची स्थित बागमती नदी पर बने पीपा पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर पानी चढ़ने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जान जोखिम में डालकर लोग पैदल आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि इसी रफ्तार में पानी बढ़ता रहा तो परेशानी बढ़ सकती है। नदी में पानी बढ़ने से बागमती तटबंध के भीतर बसे लोगों में दहशत है। हालांकि, नदी का पानी स्थिर है। बकुची निवासी महेशी भगत, श्याम महतो आदि ने बताया कि पिछले वर्ष भी असमय बाढ़ से कटरा की कई पंचायतों भारी तबाही मची थी। खेतों में जलजमाव के कारण रबी की बोआई का काम ठप हो गया था। धान की तैयार फसल डूब गई थ...