मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। मां चामुंडा मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने मां का खोईंछा भरकर सुख-शांति की कामना की। देर शाम महिलाओं ने दीप जलाकर माता की आराधना की। माता की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रघुनाथ चौधरी ने बताया कि भीड़ से निबटने के लिए सौ स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। कटरा थानेदार मनीष कुमार एवं जजुआर थानेदार रोशन कुमार मिश्रा ने बताया कि पूजा-पंडालों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा जजुआर, कटाई, लखनपुर, पहसौल, नवादा, धनौर, शिवदासपुर, तेहवारा, सोनपुर, डुमरी, चंगेल आदि जगहों पर पूजा-पंडालों में दिनभर भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बेलवरण से आमंत्रण, मां का दर्शन कर निहाल हुआ कोडरमा यह भी पढ़ें- Muzaffar...