मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बकुची स्थित बागमती पर बने पीपा पुल से आवागमन बाधित हो गया। पीपा पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर दो फीट से ऊपर पानी का तेज बहाव हो रहा है। इससे एक बार फिर प्रखंड की उत्तरी 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया। सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर तक करीब ढाई फीट तक बागमती का जलस्तर बढ़ा है। बकुची चौक से कॉलेज तक सड़क पर दो फीट से ऊपर पानी चढ़ने से वाहनों का परिचालन ठप हो गया। नाव के सहारे लोग आर-पार कर रहे हैं। अचानक बागमती नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से नए इलाके में पानी प्रवेश करने लगा है। करीब आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों के परिसर में पानी घुसने से दूसरे स्कूलों में शिक्षक को भेज दिया गया है।

हिंदी हि...