Muzaffarpur News: कटरा : पीपा पुल से पैदल आवाजाही शुरू
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। बागमती नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद चौथे दिन बकुची स्थित पीपा पुल से पैदल आवागमन शुरू हो गया। हालांकि, वाहनों का परिचालन अभी बंद है। पीपा पुल के उत्तरी भाग में एप्रोच पर अभी भी पानी है। इधर, बकुची-बसघटा खंगूरा मुख्य मार्ग पर बसघटा गांव से आगे बने डायवर्सन पर दो फीट से ऊपर पानी बह रहा है, जिस कारण इलाके के लोग डुमरी-खंगूरा के रास्ते आने -जाने को मजबूर हैं। सोनपुर के निकट टूटी सड़क पर ग्रामीणों द्वारा चचरी पुल का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार तक चचरी पुल के निर्माण होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.