Muzaffarpur News: कचहरी में बाइक चुरा भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने जमकर पीटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, एसडीएम पूर्वी कार्यालय कैंपस में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर एक युवक उसे लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक मालिक पहुंच गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और युवक को पकड़ धुनाई शुरू कर दी।घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने पुलिस आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.