Muzaffarpur News: कचहरी परिसर से संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग लापता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोतीपुर थाने के बाजितपुर गांव निवासी 72 वर्षीय महेंगा भगत उर्फ महेंगा प्रसाद संदिग्ध स्थिति में लापता हो गए हैं। वह 11 अगस्त को न्यायालय की कार्रवाई में भाग लेने शहर आए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले में बुजुर्ग के पुत्र संजय भगत ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुत्र ने बताया है कि महेंगा भगत 11 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे शहर स्थित न्यायालय परिसर पहुंचे थे। वह मोतीपुर थाने के एक केस से संबंधित मामले में तारीख पर आए हुए थे। न्यायालय परिसर से वह अचानक गायब हो गए। परिजनों ने बताया कि काफी देर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की गई। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका। आवेदन के अनुसार, महेंगा भगत की दिमागी हालत पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.