मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कचहरी परिसर में शुक्रवार को नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। जेसीबी के साथ पहुंची इस टीम में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। अनंत चतुर्दशी की छुट्टी होने के कारण कचहरी परिसर की अधिकांश दुकानें बंद थीं। अतिक्रमण हटाने टीम के पहुंचने पर दुकानदार कचहरी परिसर में पहुंच गए और स्वयं अपनी दुकानें हटाने लगे। इसे देखकर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम कुछ देर वहां रुक कर लौट गई। कचहरी परिसर में खासमहाल की जमीन पर लगभग 32 दुकानें हैं। जिला प्रशासन की ओर से इसे बंदोबस्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...