Muzaffarpur News: कचरा ढोने वाले ट्रेलर की टूटी सतह, ट्रैक्टरों के ब्रेक कमजोर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 19 के अंतर्गत पंकज मार्केट में मंगलवार की सुबह कचरा उठाने पहुंचे नगर निगम के ट्रैक्टर की जीर्ण-शीर्ण हालत को देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शी बंधु कुमार के मुताबिक ट्रैक्टर के टेलर की सतह टूटी हुई थी। लकड़ी के टुकड़े आदि से उसे ढंकने का जुगाड़ कर कचरा की ढुलाई हो रही है। हद तो यह कि ड्राइवर खड़ा होकर ब्रेक लगाने पर विवश था। ब्रेक कमजोर होने व तकनीकी खामी से परेशानी थी। ऐसे हालात में भीड़भाड़ वाले इलाके में हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है。
वर्तमान स्थिति वर्तमान में निगम के पास 41 ट्रैक्टर व 58 ट्रेलर हैं। इनमें आधा दर्जन ट्रेलर जर्जर हो चुके हैं। कई ट्रेलर में बंद करने वाला हिस्सा डैमेज है। साथ ही कचरा भरे ट्रेलर को बिना ढंके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.