मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड व पासपोर्ट बनाने के मास्टरमाइंड एजाज कमर के सिंडिकेट में कंप्यूटर टेक्नीशियन विक्की पांडेय भी शामिल था। इसका काम कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी को दूर करना व उससे फर्जी तरीके से आधार कार्ड तैयार करने में ऑपरेटरों को सहयोग करना था। इस मामले में गिरफ्तार सुजीत कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान में यह राज खोला है। उसने विक्की का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस इसका सत्यापन करा रही है। एजाज कमर का पटना के बोरिंग कैनाल रोड यूनियन बैंक की शाखा में आधार कार्ड सेंटर था। इस सेंटर में काम करने वाला ऑपरेटर शिवकुमार पंडित बैंक बंद होने के समय अपने बैग में कंप्यूटर सिस्टम छिपाकर लाता था। इसे मुजफ्फरपुर के कन्हाई व सुजीत को देता था। ये दोनों मिलकर फर्जी दस्तावेजो...