मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कंपनीबाग में 1980 से जल रही आस्था की ज्योत इस बार नेपाल के सिद्धनाथ मंदिर की स्थापत्य शैली में और भव्य नजर आएगी। बिहार गृहरक्षा वाहिनी के सीडी गार्ड परिसर स्थित बाबा कल्याणेश्वर नाथ मंदिर के समीप श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां नेपाल के कंचनपुर जिले के ब्रह्मदेव स्थित श्री सिद्धनाथ बाबा मंदिर के स्वरूप में पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। पहाड़ों के बीच मां दुर्गा के विराजमान होने का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनेगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दुर्गा पूजा:लक्ष्मीसागर में दिखेगा नेपाल का इमिग्रेशन सेन्टरदुर्गा पूजा समिति की तैयारी समिति के अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गृहरक्षा वाहिनी परिवार की ओर से...