मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य पति की जमकर धुनाई कर दी। उसके गले में चप्पल की माला पहना दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने लहूलुहान हालत में आरोपित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जाता है कि आरोपित देर रात एक राशन कार्ड देने के बहाने महिला के घर में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों में आरोपित और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। जख्मी वार्ड सदस्य पति ने बताया कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए उसके घर गया था। यह भी पढ़ें- आधी रात महिला का राशन कार्ड बनवा रहे थे वार्ड पति, धुनाई- कुटाई के बाद चप्पलों की माला पहनाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...