मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- Muzaffarpur News: औराई। विशनपुर गोखुल पंचायत के बैगना में रविवार को समाजसेवी विश्वनाथ मांझी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। नशापान पर रोक के लिए कमेटी बनाई गई। विश्वनाथ मांझी ने बताया कि कोई नशापान करते हुए पकड़ा जाता है तो कमेटी उसे प्रशासन के हवाले करेगी। सर्वसम्मति से मृत्यु भोज पर दबाव नहीं बनाने का निर्णय लिया। बैठक में अनिल मांझी, रामदेव मांझी, शत्रुघ्न मांझी, लखिंदर मांझी, राकेश मांझी, छठीया देवी, पुनीता देवी काजल देवी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...