मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: औराई। जनार पंचायत भवन के समीप दुर्गा मंदिर से चोरों ने चांदी के मुकुट चोरी कर ली। इस संबंध मे नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि नौ अगस्त को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय स्तर पर पंचायत बुलाई गई, लेकिन मुकुट नहीं मिला। इसके बाद थाना में आवेदन दिया गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...