मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: औराई। सरहंचिया में गुरुवार शाम करीब छह बजे जविप्र विक्रेता विपिन बिहारी, उनकी पत्नी रानी देवी और बेटे प्रिंस बिहारी पर हमला किया गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में विपिन बिहारी ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि लाभुकों का केवाईसी करने के लिए क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान रमन कुमार, विकास भारती, करुणा निधान सिंह और हिमांशु रंजन ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर पत्नी और बेटा पहुंचा तो दोनों के साथ मारपीट की गई। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...