Muzaffarpur News: औराई में कलेक्शन एजेंट से साढ़े 21 हजार की लूट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड में एक समूह के कलेक्शन एजेंट होरिल दास से तीन बाइक सवार अपराधियों ने 21,500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित दरभंगा निवासी है और औराई में समूह की महिलाओं को लोन देकर वसूली करता था। घटना बुधवार शाम साढ़े पांच बजे रेखा बाजार से भलुरा जाने वाली सुनसान सड़क पर चिमनी के पास हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। पीड़ित ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि औराई में समूह का कोई ब्रांच नहीं है, एजेंट दरभंगा से आकर वसूली करता था। मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.