Muzaffarpur News: औराई में आग लगने से तीन घर जलकर राख
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: औराई। धरहरवा पंचायत के रामबाग टोला में मंगलवार की रात आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। अग्निपीड़ित लक्ष्मी राय, केदार राय एवं बल्ली राय ने बताया कि 10 क्विंटल से अधिक अनाज भी राख हो गया। तीनों पीड़ितों ने अंचल और थाना में आवेदन दिया है। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि तत्काल पॉलीथिन शीट उपलब्ध करा दी गई है। मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पूर्वे ने बताया कि झुलसे मवेशियों का टीम द्वारा इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: अमौर के हक्का गांव में भीषण आगलगी, तीन परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.