Muzaffarpur News: औराई में अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम की जांच
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड मुख्यालय स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। टीम में बीडीओ रजनीश शंकर झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिव्या प्रीति, धीरेंद्र कुमार, अशोक शाही शामिल थे। प्रखंड मुख्यालय के सामने एक अल्ट्रासाउंड खुला था, जिसकी जांच की गई। टीम के आने की भनक लगते ही अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्र व नर्सिंग होम के संचालक फरार हो गए। प्रभारी दिव्या कुमारी ने बताया कि बिना कागजात के कोई भी संस्थान नहीं चलने दिया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.