मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: औराई। रामजेवर उच्च विद्यालय परिसर स्थित मॉडल स्कूल का सोमवार को बीडीओ सह बीईओ रजनीश शंकर झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, लेकिन उनकी उपस्थिति बनी थी। इसपर बीडीओ ने नाराजगी जताई और उनकी उपस्थिति काटकर अनुपस्थित कर दिया। शिक्षक बिना आवेदन के अनुपस्थित थे। बताया कि बहुत सारे शिक्षक दूर से हाजिरी बनाकर चले जाते हैं। कई शिकायतें मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक साहिद राजा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...