मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: औराई। तिरहुत स्नातक व शिक्षक निर्वाचन को लेकर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग हुई। स्नातक मतदान केंद्रों पर क्रमांक प्रदर्शित नहीं होने की वजह से कई मतदाताओं को 4:00 के बाद वोट डालने से वंचित होना पड़ा। मतदाता वरुण कुमार, संतोष पासवान ने बताया कि दो घंटे में लाइन लगने के बाद बताया गया कि क्रमांक दूसरे बूथ पर है। स्नातक मतदान को लेकर प्रखंड कार्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए एक केंद्र बनाया गया था। स्नातक मतदान के लिए बनाए गए दो केंद्रों पर कुल 2247 मतदाताओं में से 1028 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी में विधान परिषद सदस्य चुनाव स्नातक में 45.81, शिक्षक में 91.58 ,प्रतिशत हुआ मतदान वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 44 मत...