Muzaffarpur News: औराई : तालाब में डूबने से मासूम की गई जान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र की जनार पंचायत के बेदौल गांव स्थित तालाब में डूबकर एक तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची स्थानीय बेदौल असली गांव निवासी अर्जुन राय की तीन वर्षीय पुत्री मीसा भारती थी।घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची चार से पांच घंटे से लापता थी। परिजन एवं ग्रामीण उसकी खोज में जुटे थे। खोजबीन के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर स्थानीय मध्य विद्यालय के सामने स्थित तालाब में उसका शव को देखा गया। लोगों ने शव को किनारे पर लाकर निकला। इसकी सूचना के बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीण के अलावा आसपास गांव के सैकड़ों लोग वहां जुट गए। बच्ची की मां रजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। औराई थाने के दारोगा मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.