Muzaffarpur News: औराई : उर्स में आपसी भाईचारे का दिया संदेश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: औराई। मकसूदपुर गांव स्थित मदरसा जामिया कादरिया के प्रांगण में उर्स के दूसरे दिन बरेली से आये मौलाना अशजद रजा खां साहब ने लोगों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बताया कि किसी के साथ जुल्म नहीं कीजिए और नफरत से बचिए। मौलाना कमरे आलम अशरफी मिस्बाही साहब ने कहा कि समाज तभी तरक्की करता है, जब लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं। कार्यक्रम को कारी निसार कलकतवी, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने संबोधित किया। दिलबर शाही, मौलाना अरशद रिजवी आदि थे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मजलिस ए अजा में हुसैन के शैदाइयों ने बहाये आंसू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.