Muzaffarpur News: ओम सेवादल 29 को शहर में निकालेगा भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में रविवार को ओम सेवादल की बैठक पारसनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संरक्षक पप्पू सिंह व मीडिया प्रभारी महेश महतो ने बताया कि 29 जुलाई को सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से शोभायात्रा निकलेगी। यात्रा सीढ़ीघाट से चलकर राणीसती मंदिर, सरैयागंज, नवयुवक समिति ट्रस्ट, जवाहरलाल रोड, कल्याणी चौक, हरिसभा चौक, पानीटंकी चौक, हाथी चौक, बगलामुखी मंदिर, चतुर्भुजनाथ स्थान चौक, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। बैठक में मिन्टू कुमार, अजीत कुमार, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, अरविंद चौधरी, नितेश सिंह, नवीन शर्मा, राहुल चौहान, चंदन कुमार, अजय कुमार चौधरी, मोहन सिंह, अभिषेक जैन, लखिन्द्र चौधरी, राजेश शर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.