Muzaffarpur News: ओपेन रैपिड शतरंज में अभिषेक को तीसरा स्थान
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दरभंगा में आयोजित ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। छह चक्रों के मुकाबले में वह अपराजित रहे। चार बाजियां जीतीं और दो बाजियां ड्रॉ खेलीं। कुल पांच अंक हासिल करने के बावजूद ब्यूकोल्ज अंक में पिछड़ने के कारण तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। दरभंगा के कटहलबाड़ी स्थित संगीत आश्रम सभागार में प्रतियोगिता में करीब 79 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 31 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। अभिषेक की उपलब्धि पर अखिल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, संजय कुमार श्रीवास्तव, गुड्डू शाही, राजीव रंजन आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.