Muzaffarpur News: ओपेन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार का मिला मौका
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता ओपेन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार का मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। छात्र 11 जुलाई शाम तक इसमें सुधार कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अगर किसी छात्र के नाम के स्पेलिंग या अन्य चीजों में किसी तरह की त्रुटि है तो उसमें साक्ष्य के साथ सुधार कराना होगा। संबंधित अध्ययन केन्द्र पर जाकर छात्र इसमें सुधार करवाएंगे। इसके बाद मूल एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें अगर किसी तरह की त्रुटि रहती है तो छात्र और संबंधित अध्ययन केन्द्र के कोऑर्डिनेटर इसके लिए जवाबदेह होंगे। इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- बिहार मुक्त विद्यालयी बोर्ड ने 12वीं का डमी प्रवेश पत्र जारी किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.