मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मॉडल अस्पताल की जनरल सर्जरी ओपीडी में गुरुवार शाम दूसरी पाली में डॉक्टर के नहीं मिलने पर मरीजों ने हंगामा किया। मरीजों का आरोप था कि डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची कटाने के बाद वे निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचे, लेकिन चेंबर में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। काफी देर तक इंतजार के बाद मरीज और उनके परिजन आक्रोशित हो गए और चेंबर के बाहर हंगामा करने लगे।मरीजों के अनुसार, शाम की पाली में जनरल सर्जरी विभाग में ओपीडी के लिए डॉ. प्रभात कुमार प्रियदर्शी के नाम से पर्ची काटी गई थी। पर्ची कटाने के बाद मरीज ओपीडी में डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी चिकित्सक के नहीं पहुंचने। कई बार गार्ड व अन्य से इसकी जानकारी भी ली। लेकिन, इस संबंध में कोई ठोस जानकारी भी नहीं...