Muzaffarpur News: ओडिशा में पारू के युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: पारू। कोइरिया निजामत पंचायत के बभनगांव निवासी राजदेव महतो के 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र महतो की ओडिशा में बीते सात नवंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ओडिशा में चालक का काम करता था। सोमवार को सुरेंद्र का शव गांव पहुंचा। चालक संगठन के सदस्यों ने सुरेंद्र के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने बताया कि सुरेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसे दो बेटे और एक बेटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.