Muzaffarpur News: ओटीपी नहीं आने पर मॉडल अस्पताल में हंगामा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मंगलवार को मरीजों ने हंगामा किया। मरीजों ने बताया कि आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं मिलने के कारण कई लोगों की पर्ची नहीं बन सकी, जिससे उन्हें लंबे समय तक कतार में इंतजार करना पड़ा। मरीज विकास कुमार ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने से पर्ची नहीं बन पाई। सुनीता देवी ने कहा कि काउंटर पर काफी देर खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हुआ, जिससे परेशानी बढ़ी। मरीजों का कहना है कि तकनीकी दिक्कत दूर नहीं होने से इलाज में देरी हो रही है। अस्पताल उपाधीक्षक के अनुसार पर्ची के लिए अब आधार से जुड़े नंबर की जरूरत होती है। जिनके पास यह सुविधा नहीं है, वे किसी परिचित के पंजीकृत नंबर से पर्ची निकलवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.