Muzaffarpur News: ऑनलाइन सदस्यता अभियान पर कॉन्फ्रेंस का जोर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जिला इकाई की बैठक शनिवार को शिव शंकर प्रसाद लेन मिठनपुरा में हुई। अध्यक्षता उपाध्यक्ष रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य वार्ड स्तर पर ऑनलाइन सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। अपने घर के आसपास के लोगों को सदस्यता ग्रहण करा कर उन्हें आईडी दें। बैठक का संचालन महासचिव राजीव कुमार व धन्यवाद सतीश कुमार वर्मा ने किया। मौके पर राजीव कुमार, जानकी श्रीवास्तव, रूपा श्रीवास्तव, प्रेम शंकर कुमार, पंकज कुमार, तरुण नंदन वर्मा, विजय कुमार मलिक, सुबंश कुमार श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, सतीश कुमार वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.