Muzaffarpur News: ऑटो सवार महिला गिरोह ने क्लर्क के गले से उड़ाई सोने की चेन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में ऑटो में यात्रा कर रहीं महिलाओं को निशाना बनाने वाला महिला शातिरों का गिरोह सक्रिय है। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जूरन छपरा से कचहरी की ओर आ रही पीडब्ल्यूडी की महिला क्लर्क वीणा देवी के गले से ऑटो सवार संदिग्ध महिलाओं ने सोने की चेन और लॉकेट उड़ा लिया। पीड़िता दामुचक की रहने वाली है। घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
घटना का विवरण पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर से कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय जाने के लिए निकली थीं। उन्होंने जूरन छपरा रोड नंबर-2 से कचहरी के लिए एक ऑटो पकड़ा था। जैसे ही ऑटो कचहरी गेट के पास पहुंचा और वीणा देवी गाड़ी से नीचे उतरीं, उनका ध्यान गले की ओर गया। उन्होंने पाया कि उनके गले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.