Muzaffarpur News: ऑटो पलटने से दो शिक्षिकाएं सहित चार जख्मी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा स्थित एनएच 722 पर सोमवार की सुबह ऑटो पलटने से दो शिक्षिकाएं सहित चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुरपट्टी कन्या की दोनों शिक्षिकाएं कंचन कुमारी और दो अन्य यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। घायल दोनों शिक्षिकाओं का नाम कंचन कुमारी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि भगवानपुर से सवारी लेकर ऑटो अंबारा जा रहा था। इसी दौरान पोखरैरा में साइकिल सवार को बचाने में ऑटो पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.